CUET UG 2026: कम हुई CUET अपनाने वाली यूनिवर्सिटीज की संख्या, एक्सपर्ट ने बताई वजह, डेटशीट जल्द

CUET UG 2026: यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 की परीक्षाएं 11 मई से शुरू हो सकती हैं। लेकिन इस बार छात्रों के लिए यूनिवर्सिटीज के विकल्प पहले की तुलना में कम होंगे। 2024 में कुल 283 यूनिवर्सिटीज ने CUET स्कोर के आधार पर ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन दिया था, जबकि 2026 में यह संख्या घटकर 241 रह गई है।

CUET UG 2026: ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाले सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 में स्टूडेंट्स को एक दिन में अधिकतम 3 पेपर तक देने होंगे। इस परीक्षा के लिए 55 प्रतिशत छात्रों ने 5 विषयों की परीक्षा देने का विकल्प चुना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA ) आवेदनों को देखते हुए सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन और डेटशीट तैयार करने की प्रक्रिया में है।

CUET UG Exam Date 2026: सीयूईटी यूजी एग्जाम कब होंगे
एनटीए की ओर से जारी किए गए ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, CUET UG 2026 की परीक्षाएं संभावित रूप से 11 मई से 19 मई 2026 तक आयोजित की जा सकती हैं। हालांकि, अभी तक एनटीए ने सब्जेक्ट वाइज डेटशीट जारी नहीं की है, लेकिन इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर CUET UG 2026 की Exam Datesheet जारी कर दी जाएगी।

CUET UG Admit Card: एडमिट कार्ड से पता चलेगा एग्जाम की अवधि
छात्रों को एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ही पता चलेगा कि उनकी परीक्षा कितने दिनों तक चलेगी। जिन छात्रों ने चार या पांच विषय चुने हैं, उन्हें कम से कम दो दिन परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। पिछले साल, 2025 की परीक्षा 19 दिन चली थी, जबकि CUET UG 2026 की परीक्षा संभावित रूप से 11 से 31 मई के बीच होगी, यानी कुल 21 दिन की विंडो रखी गई है।

इस बार कुल 1568763 यूनीक आवेदन आए हैं, जिसमें से 869901 ने पांच विषयों की परीक्षा देने का विकल्प चुना है। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होने वाली परीक्षा का हर पेपर एक घंटे का होगा और 50 सवालों के जवाब देने होंगे। सही जवाब के लिए 5 नंबर मिलेंगे और गलत जवाब देने पर एक नंबर की नेगेटिव मार्किंग होगी। करीब 35 शिफ्ट में सीयूईटी की परीक्षा करवाई जाएगी। पहले की परीक्षाओं में छात्रों को एक दिन में 4 से 5 पेपर तक भी देने पड़ते थे, जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी होती थी।

4 विषयों का विकल्प

इस बार 363071 (23 प्रतिशत) ने चार विषयों की परीक्षा देने का विकल्प चुना है। जिन छात्रों ने 4 विषय चुने हैं, उनको भी सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन के हिसाब से एक दिन में 2 से 3 पेपर तक देने होंगे। 293639 (18.71 प्रतिशत) छात्र 3 विषयों की परीक्षा देंगे। 31011 (1.97 प्रतिशत) छात्र केवल 2 विषयों की परीक्षा देंगे। 11141 (0.71) ने एक विषय की परीक्षा देने का विकल्प चुना है।

2024 के मुकाबले कम यूनिवर्सिटी
CUET UG में 2024 में सबसे ज्यादा 283 यूनिवर्सिटीज ने CUET स्कोर के आधार पर ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिला दिया था। 2025 में यह संख्या घटकर 239 रह गई, जबकि 2026 में 241 यूनिवर्सिटीज ने CUET स्कोर को मान्यता देने का फैसला किया है।

क्यों कम हुई CUET अपनाने वाली यूनिवर्सिटीज की संख्या
विशेषज्ञों के अनुसार, 2024 के मुकाबले यूनिवर्सिटीज की संख्या में कमी का मुख्य कारण CUET रिजल्ट की टाइमिंग है। 2025 में रिजल्ट 4 जुलाई को आया था और तब तक कई छात्रों ने प्राइवेट और अन्य संस्थानों में दाखिला ले लिया था। ऐसे छात्र जिनका स्कोर अच्छा था, वे रिजल्ट आने से पहले ही किसी अन्य संस्थान में एडमिशन ले चुके थे।

इस बार स्थिति बेहतर है और सभी 49 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 30 राज्य विश्वविद्यालय, 27 डीनड यूनिवर्सिटी, 119 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 7 अन्य सरकारी संस्थान CUET स्कोर को मान्यता देंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *