“CBSE कक्षा 12वीं Economics परीक्षा 2026: सिर्फ 2 दिन में ऐसे करें तैयारी, इन महत्वपूर्ण टॉपिक्स और फॉर्मूलों पर दें खास ध्यान”
CBSE Class 12 Economics Exam 2026 Preparation Tips, Important Topics and Formulas: सीबीएसई कक्षा 12वीं अर्थशास्त्र परीक्षा 18 मार्च 2026 को है। उससे पहले जानिए अंतिम दिनों में कैसे करें तैयारी, महत्वपूर्ण टॉपिक्स, जरूरी फॉर्मूले और रिवीजन स्ट्रेटजी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं अर्थशास्त्र (Economics) परीक्षा 2026 18 मार्च को आयोजित होने वाली है। परीक्षा से ठीक पहले के ये दो दिन छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। अगर इस समय सही रणनीति के साथ रिवीजन किया जाए, तो बेहतर अंक हासिल किए जा सकते हैं। अर्थशास्त्र एक ऐसा विषय है जिसमें थ्योरी, न्यूमेरिकल और डायग्राम आधारित प्रश्न शामिल होते हैं। इसलिए अंतिम दिनों में केवल रटने की बजाय रणनीतिक तैयारी करना ज्यादा जरूरी है। तो देर न करते हुए, जानिए परीक्षा से 48 घंटे पहले आप किस तरह की तैयारी कर सकते हैं, ताकि आप अच्छे मार्क्स हासिल कर सकें। सीबीएसई 12वीं अर्थशास्त्र परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम CBSE कक्षा 12 अर्थशास्त्र का थ्योरी पेपर 80 अंकों का होता है, जबकि 20 अंक प्रोजेक्ट वर्क के लिए निर्धारित हैं और थ्योरी पेपर को दो भागों में बांटा गया है, जो इस प्रकार हैं। भाग A: परिचयात्मक समष्टि अर्थशास्त्र (40 अंक) इस भाग में निम्नलिखित यूनिट्स शामिल हैं: राष्ट्रीय आय और संबंधित समुच्चय – 10 अंक आय और रोज़गार का निर्धारण – 12 अंक मुद्रा और बैंकिंग – 6 अंक सरकारी बजट और अर्थव्यवस्था – 6 अंक भुगतान संतुलन – 6 अंक भाग B: भारतीय आर्थिक विकास (40 अंक) भारतीय अर्थव्यवस्था के समक्ष वर्तमान चुनौतियाँ – 20 अंक विकास अनुभव (1947–90) एवं 1991 से आर्थिक सुधार – 12 अंक भारत का विकास अनुभव: पड़ोसियों के साथ तुलना – 8 अंक अंतिम दिनों में इन टॉपिक्स को दें प्राथमिकता परीक्षा से पहले समय सीमित होता है, इसलिए छात्रों को सबसे अधिक अंक दिलाने वाले टॉपिक्स पर फोकस करना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक्स: आय और रोजगार का निर्धारण – हर साल न्यूमेरिकल प्रश्न आते हैं। राष्ट्रीय आय और संबंधित समुच्चय – बेसिक कॉन्सेप्ट और गणना से जुड़े प्रश्न। भारतीय अर्थव्यवस्था में वर्तमान चुनौतियां – भाग B का सबसे बड़ा यूनिट। सरकारी बजट और भुगतान संतुलन – छोटे प्रश्न और न्यूमेरिकल नियमित आते हैं। छात्रों को CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सेम्पल पेपर्स और प्रिवियस ईयर पेपर्स जरूर हल करने चाहिए। इससे परीक्षा का पैटर्न समझने में मदद मिलती है। CBSE Economics Exam 2026: जरूरी टॉपिक्स CBSE कक्षा 12वीं अर्थशास्त्र परीक्षा के लिए कुछ टॉपिक्स ऐसे हैं, जिन पर परीक्षा से ठीक पहले खास ध्यान देना चाहिए। इन टॉपिक्स को समझना और याद रखना आपको अच्छे मार्क्स दिला सकता है। 1. नेशनल इनकम (National Income) 2. मनी और बैंकिंग (Money & Banking) 3. इनकम और एम्प्लॉयमेंट का निर्धारण (Income & Employment) 4. बैलेंस ऑफ़ पेमेंट्स (Balance of Payments) 5. सरकारी बजट (Government Budget) 6. इंडियन इकोनॉमिक डेवलपमेंट (Indian Economic Development) याद रखने योग्य टिप्स परीक्षा से एक दिन पहले कैसे करें रिवीजन सुबह: दोपहर: शाम: छात्रों को सलाह दी जाती है कि हर यूनिट के लिए एक पेज का रिवीजन नोट तैयार करें, जिसमें फॉर्मूले, डायग्राम और मुख्य परिभाषाएं शामिल हों। इससे अंतिम दिन में तेज़ और प्रभावी रिवीजन संभव हो जाता है। कठिन प्रश्नों को ऐसे हल करें परीक्षा में कभी-कभी ऐसे प्रश्न भी आते हैं जो तुरंत समझ में नहीं आते। ऐसे समय में इन बातों का ध्यान रखें: