BTech Admission on CUET Score : इस साल आईपीयू में बीटेक कार्यक्रम में सीटें बचने पर उन्हें सीयूईटी स्कोर के माध्यम से भरने का फैसला किया है। पहले सीटों को जेईई मेन स्कोर से भरा जाएगा। सीटें बचने पर सीयूईटी स्कोर से भरी जाएंगी।

CUET UG स्कोर के माध्यम से BTech एडमिशन
CUET UG एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए देश की कई यूनिवर्सिटीज़ और कॉलेजों में एडमिशन मिलता है। इस परीक्षा के ज़रिये सिर्फ BTech, BCom और BSc जैसे पारंपरिक कोर्स ही नहीं, बल्कि 12वीं के बाद किए जाने वाले कई प्रोफेशनल कोर्सेज़ में भी दाखिला लिया जा सकता है। भारत में कई ऐसी यूनिवर्सिटीज़ हैं जो BTech कोर्स में CUET स्कोर के आधार पर छात्रों को एडमिशन देती हैं। जो स्टूडेंट्स भविष्य में इंजीनियरिंग को अपना करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें CUET UG 2026 के लिए आवेदन करना चाहिए और समय पर इसका फॉर्म भरना चाहिए।
CUET स्कोर के आधार पर BTech में अलग-अलग इंजीनियरिंग ब्रांचों में एडमिशन लिया जा सकता है। इनमें प्रमुख रूप से सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और आईटी जैसी शाखाएँ शामिल होती हैं।
भारत की कई जानी-मानी यूनिवर्सिटीज़ और कॉलेज CUET स्कोर के आधार पर BTech कोर्स में दाखिला देते हैं। इनमें बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU), मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कर्नाटक, छत्रपति शिवाजी महाराज यूनिवर्सिटी, आईआईडीएम यूनिवर्सिटी, गलगोटिया यूनिवर्सिटी और मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ रिसर्च जैसे संस्थान शामिल हैं, जहाँ CUET स्कोर के ज़रिये कई BTech ब्रांचों में एडमिशन मिलता है।
दिल्ली की IIPU यूनिवर्सिटी में BTech की बची हुई सीटों पर CUET से मिलेगा मौका
इस साल इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (IIPU) ने BTech प्रोग्राम में खाली रह जाने वाली सीटों को CUET स्कोर के आधार पर भरने का फैसला किया है। पहले इन सीटों को JEE Main स्कोर के जरिए भरा जाएगा, लेकिन अगर इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो उन्हें CUET स्कोर के माध्यम से भरा जाएगा।
इसके अलावा,
- पांडिचेरी यूनिवर्सिटी में BTech एनर्जी, कंप्यूटर साइंस, मटेरियल साइंस और एनवायरनमेंट साइंस जैसे कोर्सेज़ में भी CUET स्कोर के आधार पर दाखिला मिलता है।
- बिहार के मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड BTech कोर्स में एडमिशन संभव है।
- वहीं सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा में केवल BTech कंप्यूटर साइंस में CUET स्कोर के आधार पर प्रवेश दिया जाता है।
सीयूईटी स्कोर से बीटेक कोर्स में एडमिशन देने वाले अन्य प्राइवेट कॉलेज:-
शूलिनी यूनिवर्सिटी
इंटीग्रल यूनिवर्सिटी
एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी
क्राइस्ट यूनिवर्सिटी
SRM इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी
CUET UG परीक्षा में अच्छा स्कोर करने वाले छात्रों के लिए SRM यूनिवर्सिटी कई नए और करियर-ओरिएंटेड कोर्सेज़ के अवसर खोलती है। यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, डिजाइन और डिजिटल मार्केटिंग जैसे आधुनिक और प्रोफेशनल प्रोग्राम्स में दाखिला लिया जा सकता है, जो आज के समय में काफ़ी डिमांड में हैं।
IIPU में दिल्ली के छात्रों के लिए 85% सीटें आरक्षित
IIPU की एडमिशन प्रक्रिया JEE Main, NEET, CUET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं, यूनिवर्सिटी CET और योग्यता के आधार पर होती है। इस यूनिवर्सिटी में कुल 85 प्रतिशत सीटें दिल्ली से 12वीं पास करने वाले छात्रों के लिए आरक्षित रखी गई हैं, जिससे दिल्ली के स्टूडेंट्स को एडमिशन में प्राथमिकता मिलती है।
अनाथ बच्चों को फीस में 100% छूट
विश्वविद्यालय समावेशी और समान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। कुलपति के अनुसार, सिंगल गर्ल चाइल्ड, खेल कोटा और अनाथ बच्चों के लिए 100 प्रतिशत फीस माफी की सुविधा दी जाती है, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा से वंचित न रह जाए।