NEET UG 2026 में 650+ स्कोर करने के लिए आखिरी एक महीने में क्या होनी चाहिए स्ट्रैटेजी?
Last 30 Days Strategy for NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 में बचे आखिरी 30 दिन सफलता के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. इस दौरान स्मार्ट स्टडी, NCERT रिविजन और मॉक टेस्ट पर फोकस करना जरूरी है. सही रणनीति और रोजाना प्रैक्टिस से छात्र अपनी तैयारी को मजबूत बनाकर 650+ स्कोर हासिल कर सकते हैं. Last 30 Days Strategy for NEET UG 2026 NEET-UG 2026 की परीक्षा से पहले का आखिरी एक महीना सबसे ज्यादा अहम होता है। यह समय घबराने या नई किताबें शुरू करने का नहीं, बल्कि स्मार्ट तरीके से तैयारी करने का होता है। टॉपर्स इस दौरान घंटों पढ़ाई बढ़ाने के बजाय अपनी तैयारी को सही दिशा में ले जाते हैं। वे वही पढ़ते हैं जो जरूरी है और उसे बार-बार रिवाइज करते हैं। अगर आप भी NEET-UG में 650+ स्कोर करना चाहते हैं, तो इन बातों पर खास ध्यान दें: इस समय की गई स्मार्ट तैयारी ही आपके फाइनल रिजल्ट को तय करती है। आखिरी एक महीना है स्मार्ट स्टडी का समय परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र इस समय रैंडम पढ़ाई करने से बचें. आप अपनी तैयारी को तीन हिस्सों में बांटें – Physics, Chemistry और Biology. हर दिन एक तय रूटीन बनाएं और पढ़ाई के साथ-साथ अपनी गलतियों को सुधारने पर भी ध्यान दें. याद रखें, अगर आप हर पेपर में 5-6 सवाल ज्यादा सही कर लेते हैं, तो आपका स्कोर तेजी से बढ़ सकता है. Biology है 650+ स्कोर करने की सबसे बड़ी कुंजी बायोलॉजी (Biology) वह विषय है, जो आपको NEET-UG में सबसे ज्यादा अंक दिला सकता है. इसलिए इसे हल्के में बिल्कुल न लें. NCERT को लाइन-बाय-लाइन पढ़ना सबसे जरूरी है. खासकर 12वीं के चैप्टर्स पर ज्यादा ध्यान दें. रोजाना छोटे-छोटे टारगेट बनाएं, जैसे – Human Physiology, Genetics, Ecology आदि. इसके साथ हर दिन 100-120 MCQs जरूर हल करें. डायग्राम, टेबल और NCERT के ट्रिकी पॉइंट्स को बार-बार रिवाइज करें, ताकि परीक्षा में गलती न हो. Chemistry: कम समय में ज्यादा स्कोर करने वाला सब्जेक्ट केमिस्ट्री ऐसा विषय है जिसमें आप आखिरी समय में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं। बस सही तरीके से तैयारी करनी होगी। इसके अलावा, पिछले 15 साल के प्रश्न पत्र हल करना आपकी तैयारी को मजबूत बनाता है। एक छोटी नोटबुक बनाएं, जिसमें फॉर्मूला और जरूरी रिएक्शन लिखें और उन्हें रोज रिवाइज करें। Physics: Accuracy बढ़ाना है सबसे जरूरी फिजिक्स में ज्यादातर नंबर गलतियों की वजह से कटते हैं। इसलिए इस समय नया पढ़ने के बजाय अपनी accuracy सुधारने पर ध्यान दें। साथ ही, टाइमर लगाकर सवाल हल करें, ताकि आपकी स्पीड और टाइम मैनेजमेंट दोनों बेहतर हो सकें। Mock Test: सफलता की असली चाबी आखिरी महीने में Mock Tests आपकी तैयारी को सही दिशा देते हैं। ये आपको असली परीक्षा जैसा अनुभव देते हैं। इसके लिए एक “Mistake Notebook” बनाएं और उसमें अपनी गलतियां लिखें। इससे आप वही गलती दोबारा नहीं करेंगे। इस बात का रखें खास ध्यान इस समय परफेक्ट बनने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपनी तैयारी को मजबूत और संतुलित बनाना जरूरी है। याद रखें, यही छोटे-छोटे सुधार आपको NEET-UG में 650+ स्कोर तक पहुंचा सकते हैं।