JEE Main 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार, जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द ही jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगी। 2 से 9 अप्रैल तक होने वाले एग्जाम के लिए, छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करें। बाकी सभी डिटेल्स के लिए छात्र नीचे देखें।

JEE Main 2026 Session 2 City Intimation Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 के Session 2 के लिए City Intimation Slip जारी करना शुरू कर दिया है। यानी अब छात्रों को यह पता चल सकेगा कि उनका एग्जाम किस शहर में होने वाला है। इसके साथ ही, एग्जाम डेट्स भी ऑफिशियली घोषित कर दी गई हैं। JEE Main 2026 Session 2 की परीक्षाएं 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।
Session 2 की City Intimation Slip डाउनलोड करने के लिए छात्रों को NTA की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। वहां अपने Application Number और Password की मदद से लॉगिन करके आप अपनी City Intimation Slip आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
NTA JEE Main 2026 Session 2 की City Intimation Slip कब जारी होगी?
NTA आमतौर पर एग्जाम से करीब 10–15 दिन पहले City Intimation Slip जारी करता है। इस स्लिप में छात्रों को उनके एग्जाम की डेट और शहर की जानकारी दी जाती है, ताकि वे समय रहते अपनी यात्रा और रहने की व्यवस्था प्लान कर सकें।
पिछले सालों के ट्रेंड को देखते हुए, JEE Main 2026 Session 2 की City Intimation Slip आज यानी 19 मार्च या फिर 20 मार्च 2026 तक जारी होने की उम्मीद है।
इस City Intimation Slip में कुछ जरूरी डिटेल्स भी दी जाएंगी, जिन पर छात्रों को ध्यान देना चाहिए। हालांकि, इसमें एग्जाम सेंटर का नाम और शिफ्ट की जानकारी शामिल नहीं होती है। ये सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स JEE Main के Admit Card में दी जाती हैं, जो आमतौर पर एग्जाम से 3–4 दिन पहले जारी किया जाता है।
JEE Main 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स
| इवेंट | डिटेल्स / डेट्स |
| एग्जाम का नाम | JEE Main 2026 (सत्र 2) |
| एग्जाम की डेट्स | 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 |
| सिटी स्लिप रिलीज | मार्च के तीसरे सप्ताह में (जारी) |
| एडमिट कार्ड जारी | एग्जाम से 3 दिन पहले |
| रिजल्ट की घोषणा | 20 अप्रैल 2026 (संभावित) |
सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
- ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर लॉग इन करें।
- होमपेज पर ‘JEE Main 2026 Session 2 City Intimation’ के लिंक को चुनें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म डेट फिल करें।
- सिक्योरिटी पिन डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- फिर, स्क्रिन पर मौजूद सिटी स्लिप को डाउनलोड कर लें।
सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में अंतर
छात्र अक्सर इस बात को लेकर भ्रमित रहते हैं, इसलिए इसे समझना जरूरी है:
- सिटी इंटिमेशन स्लिप: यह केवल आपको यह बताती है कि आपका एग्जाम किस शहर में और किस डेट को है।
- एडमिट कार्ड: यह एग्जाम से कुछ दिन पहले आता है, जिसमें आपके एग्जाम सेंटर का सटीक पता और शिफ्ट का टाइम दिया जाता है। इसके बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।