JEE Main NIT BTech Cut off : भारत में कुल 31 एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) हैं जो जेईई मेन रैंक के आधार पर बीई/बीटेक और इंटीग्रेटेड बीटेक कोर्सेज में दाखिला देते हैं। इन एनआईटी संस्थानों में जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए एडमिशन मिलता है।

JEE Main NIT BTech Cut-Off:
JEE Main 2026 Session 1 के परिणाम आने के बाद कई छात्रों के मन में यह सवाल है कि उन्हें मिली परसेंटाइल के आधार पर कौन सा इंजीनियरिंग कॉलेज मिल सकता है। भारत में कुल 31 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NITs) हैं, जहां JEE Main रैंक के आधार पर BE/BTech और इंटीग्रेटेड BTech कोर्सेज में प्रवेश दिया जाता है।
इन सभी NIT संस्थानों में दाखिला Joint Entrance Examination Main (JEE Main) के स्कोर के आधार पर होता है और इसके लिए छात्रों को Joint Seat Allocation Authority (JoSAA) की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना पड़ता है।
आमतौर पर छात्र **Joint Entrance Examination Advanced के माध्यम से IIT में प्रवेश की कोशिश करने के बाद दूसरे विकल्प के रूप में NIT संस्थानों को चुनते हैं। NITs अपनी बेहतर शिक्षा गुणवत्ता, अच्छे प्लेसमेंट रिकॉर्ड और मजबूत इंडस्ट्री कनेक्शन के लिए जाने जाते हैं, इसलिए यहां से इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों को अच्छी करियर संभावनाएं मिलती हैं।
इंजीनियरिंग संस्थानों की रैंकिंग में National Institute of Technology Tiruchirappalli ने 9वां स्थान हासिल किया था। यह टॉप 10 रैंकिंग में शामिल होने वाला एकमात्र गैर-IIT संस्थान रहा, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश में NIT संस्थानों की कितनी अहमियत है।
जेईई मेन एग्जाम के जरिए NIT में एडमिशन के लिए जरूरी पर्सेंटाइल के बारे में डिटेल्स –
एनआईटी के लिए जेईई मेन में अनुमानित पर्सेंटाइल
एनआईटी तिरुचिरापल्ली, 99.92+
“एनआईटी कर्नाटक, सुरथकल”, 99.90+
एनआईटी वारंगल, 99.85+
एनआईटी राउरकेला, 99.78+
मोतीलाल नेहरू एनआईटी इलाहाबाद, 99.72+
एनआईटी कालीकट, 99.68+
मालवीय एनआईटी जयपुर, 99.65+
विश्वेश्वरैया एनआईटी नागपुर 99.58+
एनआईटी दिल्ली 99.52+
सरदार वल्लभभाई एनआईटी सूरत 99.48+
एनआईटी जमशेदपुर 99.42+
मौलाना आज़ाद एनआईटी भोपाल 99.40+
एनआईटी दुर्गापुर 99.36+
डॉ. बी.आर. अंबेडकर एनआईटी जालंधर 99.26+
एनआईटी सिलचर 99.18+
एनआईटी हमीरपुर 99.18+
एनआईटी रायपुर 99.12+
एनआईटी गोवा 99.10+
एनआईटी पटना 99.02+
एनआईटी आंध्र प्रदेश 98.80+
एनआईटी उत्तराखंड 98.78+
एनआईटी पुडुचेरी (कराईकल) 98.70+
एनआईटी अगरतला 98.54+
एनआईटी मेघालय 98.40+
एनआईटी श्रीनगर 98.25+
एनआईटी सिक्किम 98.22+
एनआईटी मणिपुर 97.80+
एनआईटी मिजोरम 97.48+
एनआईटी नगालैंड 97.36+
पिछले साल का जेईई मेन एनआईटी कटऑफ परसेंटाइल
पिछले साल का जेईई मेन एनआईटी कटऑफ परसेंटाइल देखकर आप वर्तमान स्थिति के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं-
एनआईटी तिरुचिरापल्ली: 99.90
एनआईटी कर्नाटक सुरथकल: 99.88
एनआईटी वारंगल: 99.83
एनआईटी राउरकेला: 99.76
मोतीलाल नेहरू एनआईटी इलाहाबाद: 99.69
एनआईटी कालीकट: 99.65
मालवीय एनआईटी जयपुर: 99.62
विश्वेश्वरैया एनआईटी नागपुर: 99.56
एनआईटी दिल्ली: 99.48
सरदार वल्लभभाई एनआईटी सूरत: 99.44
एनआईटी जमशेदपुर: 99.39
मौलाना आज़ाद एनआईटी भोपाल: 99.37
एनआईटी दुर्गापुर: 99.33
एनआईटी जालंधर: 99.23
एनआईटी सिलचर: 99.14
एनआईटी हमीरपुर: 99.14
एनआईटी रायपुर: 99.08
एनआईटी गोवा: 99.07
एनआईटी पटना: 98.98
एनआईटी आंध्र प्रदेश: 98.76
एनआईटी उत्तराखंड: 98.74
एनआईटी पुडुचेरी कराईकल: 98.66
एनआईटी अगरतला: 98.50
एनआईटी मेघालय: 98.37
एनआईटी श्रीनगर: 98.22
एनआईटी सिक्किम: 98.19
एनआईटी मणिपुर: 97.75
एनआईटी मिजोरम: 97.44
एनआईटी नागालैंड: 97.32
एनआईटी अगरतला 98.50
एनआईटी जालंधर 99.23
एनआईटी राउरकेला 99.76
एनआईटी दिल्ली 99.48
एनआईटी दाखिले में पिछले साल की जेईई मेन की क्लोजिंग रैंक
एनआईटी तिरुचिरापल्ली : 1449
• एनआईटी कर्नाटक सुरथकल : 1827
• एनआईटी वारंगल : 2409
• एनआईटी राउरकेला : 3431
• मोतीलाल नेहरू एनआईटी इलाहाबाद: 4594
• एनआईटी कालीकट : 5222
• मालवीय एनआईटी जयपुर : 5601
• विश्वेश्वरैया एनआईटी नागपुर : 6359
• एनआईटी दिल्ली : 7651
• सरदार वल्लभभाई एनआईटी सूरत : 8130
• एनआईटी जमशेदपुर : 8902
• एनआईटी दुर्गापुर: 9836
• एनआईटी जालंधर : 11262
• एनआईटी हमीरपुर: 12586
• एनआईटी सिलचर: 12665
• एनआईटी रायपुर: 13559
• एनआईटी गोवा: 13640
• एनआईटी पटना: 14996
• एनआईटी आंध्र प्रदेश: 18183
• एनआईटी उत्तराखंड: 18491
• एनआईटी पुडुचेरी कराईकल: 19758
• एनआईटी अगरतला: 22013
• एनआईटी मेघालय: 24074
• एनआईटी श्रीनगर: 26171
• एनआईटी सिक्किम: 26616
• एनआईटी मणिपुर: 33098
• एनआईटी मिजोरम: 37751
• एनआईटी नागालैंड: 39594
जेईई मेन 2026 एनआईटी कटऑफ परसेंटाइल पर क्या क्या फैक्टर असर डालते हैं-
जेईई मेन सेशन का डिफिकल्टी लेवल
उपस्थित होने वाले कैंडिडेट्स की कुल संख्या
एनआईटी में उपलब्ध सीटों की संख्या
कैटेगरी के हिसाब से रिजर्वेशन
ब्रांच की पॉपुलैरिटी
होम स्टेट बनाम अन्य स्टेट का कोटा
पिछले साल के कटऑफ ट्रेंड्स