Total MBBS Seats and Medical Colleges in India 2026: नीट यूजी 2026 एस्पिरेंट्स के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने अच्छी खबर दी है। इस साल भारत में एमबीबीएस सीट की संख्या और मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य सभा में भी मेडिकल सीटों के आंकड़ों की जानकारी दी है

Latest News for NEET 2026 Students:
मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। इस संबंध में जानकारी National Medical Commission (NMC) की ओर से साझा की गई है।
समाचार एजेंसी Press Trust of India (PTI) के अनुसार, नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा तैयार किए गए इन आंकड़ों की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री Anupriya Patel ने राज्यसभा में दी। उन्होंने बताया कि 2025–26 सत्र में देशभर में 11 हजार से अधिक एमबीबीएस सीटें बढ़ाई गई हैं।
इस बढ़ोतरी का मतलब है कि देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या भी बढ़ी है, जिससे आने वाले समय में मेडिकल शिक्षा के अवसर और ज्यादा उपलब्ध होंगे।
नया डेटा एनएमसी की वेबसाइट nmc.org.in पर भी अपडेट कर दिया गया है। इस खबर में आगे वो एनएमसी का वो ऑफिशियल नेविगेशन दिया गया है जहां से आप देश में मौजूद हर मेडिकल कॉलेज का नाम, राज्य का नाम, सरकारी/प्राइवेट, हर कॉलेज में एमबीबीएस सीटों की संख्या की पूरी जानकारी एक जगह देख सकते हैं।
भारत में कुल मेडिकल कॉलेज कितने हैं 2026 में?
नेशनल मेडिकल कमीशन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 2025 और 2026 दोनों का डेटा अपलोड किया है। इसके अनुसार, एम्स और जिपमर जैसे संस्थानों को मिलाकर साल 2025 में भारत में मेडिकल कॉलेजो की संख्या 780 थी। जबकि साल 2026 में ये संख्या बढ़कर 824 हो गई है। ये वो कॉलेज हैं जहां एमबीबीएस कोर्स कराए जाते हैं।
2026 में भारत में कितनी MBBS सीटें हैं?
National Medical Commission (NMC) के पोर्टल पर उपलब्ध डेटा के अनुसार, साल 2025 तक भारत में एमबीबीएस सीटों की कुल संख्या 1,18,190 थी। वहीं 2026 में यह संख्या बढ़कर 1,29,603 तक पहुंच गई है।
छात्र National Medical Commission द्वारा जारी की गई मेडिकल कॉलेजों की लेटेस्ट लिस्ट भी देख सकते हैं। इस लिस्ट में राज्यवार मेडिकल कॉलेजों और एमबीबीएस सीटों की जानकारी दी गई है। इससे यह आसानी से पता लगाया जा सकता है कि किस राज्य में कितने मेडिकल कॉलेज हैं और वहां एमबीबीएस की कितनी सीटें उपलब्ध हैं।
छात्र चाहें तो State-wise MBBS Colleges and Seats in India List 2026 by NMC के जरिए अपने राज्य से जुड़ी पूरी जानकारी भी चेक कर सकते हैं। 📊
NEET PG Seats 2026 भी बढ़ीं
National Medical Commission (NMC) ने मेडिकल शिक्षा से जुड़े आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय को उपलब्ध कराए हैं, जिन्हें राज्यसभा में पेश किया गया। मंत्रालय के अनुसार, पिछले एक दशक में देश में मेडिकल कॉलेजों और सीटों की संख्या में दोगुने से भी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, 2014 में देश में करीब 387 मेडिकल कॉलेज थे और NEET UG के तहत लगभग 51,000 सीटें उपलब्ध थीं। अब यह संख्या बढ़कर 1.25 लाख से अधिक हो चुकी है। वहीं NEET PG की सीटें पहले लगभग 31,000 थीं, जो अब बढ़कर 85,000 से ज्यादा हो गई हैं। सरकार का कहना है कि मेडिकल शिक्षा को बेहतर और अधिक सुलभ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मंत्रालय ने यह भी बताया कि National Medical Commission हर साल नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। इसके बाद जमा किए गए दस्तावेजों और प्रस्तावों की विस्तार से जांच की जाती है। साथ ही Medical Assessment and Rating Board (MARB) द्वारा जरूरी सत्यापन किए जाते हैं। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी जाती है।