सीबीएसई के एप्लाइड मैथमेटिक्स पेपर में एक अजीब घटना सामने आई। प्रश्न पत्र पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करने पर यूट्यूब पर एक विदेशी गाना बजने लगा, जो “रिकरोल” मीम से जुड़ा है।

HighLights
- सीबीएसई एप्लाइड मैथमेटिक्स पेपर में क्यूआर कोड त्रुटि सामने आई।
- क्यूआर कोड स्कैन करने पर यूट्यूब पर विदेशी गाना बजने लगा।
- यह घटना छात्रों और शिक्षकों के बीच हंसी का पात्र बनी
सीबीएसई की ओर से सोमवार को एप्लाइड मैथमेटिक्स का पेपर आयोजित किया गया। इस प्रश्नपत्र के फ्रंट पेज पर एक क्यूआर कोड दिया गया था, लेकिन जब कुछ लोगों ने उसे स्कैन किया तो वह सीधे यूट्यूब पर खुल गया, जहां एक विदेशी म्यूजिक वीडियो चलने लगा।
आम तौर पर प्रश्नपत्र पर दिया गया क्यूआर कोड पेपर कोड या अन्य जरूरी जानकारी को स्कैन करने के लिए होता है। लेकिन इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर छात्रों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बन गया। कई परीक्षा केंद्रों पर शिक्षकों के बीच भी इसे लेकर चर्चा होती रही और कुछ लोगों ने इस पर सीबीएसई की व्यवस्था को लेकर मजाक भी किया।
ऑनलाइन चल रहे पोस्ट के अनुसार, कोड को स्कैन करने पर यूजर्स को रिक एस्टली के 1987 के गाने ‘Never Gonna Give You Up’ पर रीडायरेक्ट किया गया, जिसे इंटरनेट पर “रिकरोल” मीम के नाम से जाना जाता है।
सीबीएसई ने कहा – सुरक्षा से समझौता नहीं
हालांकि इस मामले में सीबीएसई ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि प्रश्न पत्रों में कई सुरक्षा फीचर दिए जाते हैं, जिनमें क्यूआर कोड भी शामिल है। कुछ प्रश्न पत्र सेट में एक क्यूआर कोड स्कैन करने पर यूट्यूब वीडियो लिंक खुलने की जानकारी सामने आई है।
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रश्न पत्र पूरी तरह जेन्युइन हैं और उनकी सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई समझौता नहीं हुआ है। बोर्ड ने यह भी कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

सीबीएसई की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति।
ऑनलाइन चल रहे पोस्ट के अनुसार, कोड को स्कैन करने पर यूजर्स को रिक एस्टली के 1987 के गाने ‘नेवर गोना गिव यू अप’ पर रीडायरेक्ट किया गया, इंटरनेट पर इसे “रिकरोल” मीम के नाम से जाना जाता है।