जेईई की तैयारी का गोल्डन रूल, 11वीं में कर लिया यह काम तो आईआईटी में सीट पक्की!

आईआईटी जेईई तैयारी: क्या आप Indian Institutes of Technology में पढ़ाई का सपना देख रहे हैं? एजुकेशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि कक्षा 11वीं से जेईई की तैयारी शुरू करना सबसे समझदारी भरा कदम हो सकता है। जानकारों के अनुसार, दो साल तक नियमित और व्यवस्थित तैयारी करने से छात्र लाखों उम्मीदवारों से आगे निकल सकते हैं। इसलिए यह समय जेईई की तैयारी शुरू करने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।

नई दिल्ली (IIT JEE Preparation)। Indian Institutes of Technology देश का सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान माना जाता है। इसमें प्रवेश पाना किसी बड़ी चुनौती को पार करने जैसा है। हर साल लाखों छात्र JEE परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन सफलता कुछ ही उम्मीदवारों को मिलती है। अक्सर छात्र इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि JEE की तैयारी कब शुरू करनी चाहिए। क्या 12वीं के बाद एक साल का ड्रॉप लेना सही रहेगा या स्कूल की पढ़ाई के साथ ही तैयारी करना बेहतर होगा? पिछले वर्षों के टॉपर्स की सलाह के अनुसार, कक्षा 11वीं से JEE की तैयारी शुरू करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

11वीं कक्षा को इंजीनियरिंग तैयारी की मजबूत नींव माना जाता है। 10वीं के बाद साइंस स्ट्रीम चुनने पर 11वीं का सिलेबस काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। 11वीं से तैयारी शुरू करने का मतलब है कि छात्र धीरे-धीरे खुद को उच्च स्तर की पढ़ाई के लिए तैयार कर सकते हैं। यह केवल पढ़ाई का समय नहीं होता बल्कि समय प्रबंधन सीखने और परीक्षा के दबाव को संभालने की क्षमता विकसित करने का भी महत्वपूर्ण चरण होता है। जो छात्र 11वीं से ही JEE की तैयारी को गंभीरता से लेते हैं, उनके पास अंतिम समय में रिवीजन और मॉक टेस्ट के लिए पर्याप्त समय रहता है।

जेईई सिलेबस समझने के लिए मिलता है पर्याप्त समय

Indian Institutes of Technology की JEE परीक्षा का सिलेबस काफी विस्तृत माना जाता है। यदि छात्र कक्षा 11वीं से JEE की तैयारी शुरू करते हैं, तो उनके पास लगभग 700 से 800 दिनों का समय होता है। इस दौरान वे हर चैप्टर को गहराई से समझ सकते हैं, कठिन सवालों पर अधिक समय दे सकते हैं और भौतिकी और रसायन विज्ञान के कॉन्सेप्ट्स को रटने के बजाय सही तरीके से समझने पर ध्यान दे सकते हैं।

जो छात्र 12वीं कक्षा में तैयारी शुरू करते हैं, उन पर बोर्ड परीक्षा का दबाव भी बढ़ जाता है। ऐसे में कई बार छात्र जल्दबाजी में JEE सिलेबस पूरा करने की कोशिश करते हैं, जिससे दोनों परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित हो सकती है और परीक्षा परिणाम पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।

तैयारी का बैकबोन हैं 11वीं के कॉन्सेप्ट

जेईई परीक्षा में 11वीं और 12वीं, दोनों क्लासेस के सिलेबस का लगभग बराबर हिस्सा होता है. मजे की बात है कि 12वीं के कई महत्वपूर्ण टॉपिक्स 11वीं के ही बेस पर टिके होते हैं. अगर 11वीं की आपकी नींव कमजोर रह गई तो 12वीं में कितनी भी मेहनत कर लें, एडवांस लेवल के सवाल हल करना मुश्किल हो जाता है. इसीलिए ज्यादातर एक्सपर्ट 11वीं से जेईई की तैयारी करने की सलाह देते हैं.

मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस का भरपूर मौका

जेईई की तैयारी जल्दी शुरू करने का सबसे बड़ा फायदा ‘प्रैक्टिस’ है. आप जितने ज्यादा जेईई मॉक टेस्ट देंगे, सवाल हल करने में आपकी सटीकता (Accuracy) उतनी ही बढ़ेगी. 11वीं से पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के पास आखिरी 6 महीनों में केवल प्रैक्टिस करने का लग्जरी समय होता है, जबकि देर से शुरू करने वाले उस समय भी नया सिलेबस ही पढ़ रहे होते हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *