“अब IIT भी पढ़ाएगा मेडिकल! NMC से मिली मंजूरी का इंतजार

First IIT Medical Programme: आईआईटी खड़पुर इंजीनियरिंग के साथ-साथ मेडिकल पोस्टग्रेजुएशन प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी कर रहा है। 20 सीटों पर पहला कोर्स शुरू करने के लिए प्रस्ताव भी भेजा है। अगर NMC की मंजूरी मिल जाती है तो यह पहला आईआईटी होगा जहां, मेडिकल में पीजी एडमिशन का प्रोसेस शुरू हो जाएगा।

IIT Kharagpur PG Medical Course Updates

जब स्टूडेंट्स IIT का नाम सुनते हैं, तो अक्सर सिर्फ इंजीनियरिंग के टॉप कॉलेज की ही बात उनके मन में आती है। लेकिन अब IIT सिर्फ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं रहने वाला है—यह मेडिकल एजुकेशन में भी कदम रखने की तैयारी कर रहा है।

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर ने अपना पहला PG मेडिकल कोर्स शुरू करने के लिए मंजूरी मांगी है, और जैसे ही अनुमति मिलती है, यह छात्रों के लिए नया अवसर लेकर आएगा।

IIT में MD कोर्स की तैयारी

IIT खड़गपुर ने पोस्ट ग्रेजुएट डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) कोर्स शुरू करने के लिए नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) के पास आवेदन किया है।

अगर इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल जाती है, तो IIT पहला ऐसा इंस्टिट्यूट बन जाएगा जो पोस्टग्रेजुएट मेडिकल प्रोग्राम भी ऑफर करेगा।

संस्थान ने मेडिकल PG कोर्स के लिए भेजा प्रस्ताव

संस्थान के निदेशक सुमन चक्रवर्ती ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि पहला पीजी मेडिकल कोर्स शुरू करने के लिए एक आवेदन जमा किया है। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 31 मार्च थी, इसलिए हमने NMC की मंजूरी लेने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब संबंधित मंत्रालय के जवाब का इंतजार है।

IIT Kharagpur MD Course Updates

पहला MD कोर्स 20 सीटों पर शुरू होगा

  • चक्रवर्ती ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है, लेकिन अंतिम फैसला स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को लेना है, क्योंकि यह अंतर-मंत्रालयी निर्णय है।
  • अगर मंजूरी मिल जाती है, तो पहला मेडिकल PG कोर्स IIT में 20 सीटों के लिए शुरू होगा।
  • यह IIT के इतिहास में मेडिकल में PG कोर्स शुरू करने वाला पहला इंस्टिट्यूट होगा।

छात्रों का चयन और प्रशिक्षण

  • छात्रों का चयन NEET (National Eligibility cum Entrance Test) के आधार पर किया जाएगा।
  • MD प्रोग्राम के लिए 20 डॉक्टरों की नियुक्ति पहले ही की जा चुकी है।
  • इस योजना को 23 सितंबर 2025 को संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सामने मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया गया था।
  • छात्रों को प्रशिक्षण डॉ. बी.सी. रॉय मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल रिसर्च सेंटर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में दिया जाएगा।
  • श्यामा प्रसाद हॉस्पिटल का विस्तार करके इसे 220 बिस्तरों वाला मिशन-मोड IPD हॉस्पिटल बनाया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *